Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधझांसे में लेकर व्यक्ति से ठगे एक लाख रुपए

झांसे में लेकर व्यक्ति से ठगे एक लाख रुपए

हल्द्वानी: ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख रुपए की ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं।

पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर राम (पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम हरिपुर शिवदत्त, अर्जुनपुर, गोरापड़ाव) ने बताया कि उसे बीते दिवस एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है। उसे अपनी पत्नी को कुछ पैसे भेजने हैं, लेकिन उसके फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे। वह उसकी पत्नी के नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दे।

इस पर शंकर राम के फोन पर पैसे भेजे जाने के मैसेज भी आए। इसके बाद शंकर ने फोन करने वाले सख्श द्वारा दिए गए नंबर पर एक लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। इस बीच पता चला कि उसके फोन पर पैसे ट्रांसफर ही नहीं किए गए थे। तब जाकर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments