Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिप्रीतम सिंह ने देवेंद्र यादव पर कसा तंज, बोले राजनीति का क...

प्रीतम सिंह ने देवेंद्र यादव पर कसा तंज, बोले राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे है

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने एक बार फिर प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है I मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने देवेंद्र यादव पर जमकर तंज कसा I उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं।

बीते दिनों पीसीसी की ओर से जिलाध्यक्षों के नामों सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल मची हुई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे। लेकिन, यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। कहा, उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।कहा कि ऐसे ही चलता रहा तो उत्तराखंड में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments