Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यटनबदरीनाथ धाम स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में होगा विकसित: सतपाल...

बदरीनाथ धाम स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में होगा विकसित: सतपाल महाराज

देहरादून: प्रदेश में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी है I इस बीच पर्यटन मंत्री सपताल महाराज ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन (आध्यात्मिक पर्वतीय शहर) के रूप में विकसित किया गया जाएगा I इसके लिए पहले चरण में 425 करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ मास्टर प्लान पर काम शुरू हो गया है।

सतपाल महाराज ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए बडी़ संख्या में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं। अब तक पंजीकरण की संख्या 10 लाख हो गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में भी सात करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

कहा कि, यह इस बात का प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। बीते वर्ष के अनुभव के आधार पर यात्रा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। बताया कि, 21 फरवरी से अब तक चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए 3,49,944, बदरीनाथ के लिए 2,91,537, यमुनोत्री के लिए 1,61,149 और गंगोत्री धाम के लिए 1,66,310 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद केन्द्र के सहयोग से जहां प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवा रही है वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम को एक “स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित किए जाने का सरकार चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा और पर्यटन के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हम देश के अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। 

बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शाक्त, शैव, वैष्णव, गोलज्यू, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद, महासू देवता, नरसिंह देवता, और नवग्रह देवता सर्किट का निर्माण किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु इन सर्किट के दर्शन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments