Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डटैक्स के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जुलूस

टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जुलूस

नैनीताल: नगर पालिका परिषद की ओर से ट्रेड टैक्स तथा पालिका की दुकानों के किराये में वृद्धि का विरोध जारी है। इस संबंध में व्यापारियों ने मल्लीताल रामलीला में सभा आयोजित कर बाजार में आक्रोश जुलूस निकाला। इस दौरान सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि ने आपस में बैठक कर इसके विरोध में वृहद आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया।

बता दें, नैनीताल नगर पालिका बोर्ड की ओर से पूर्व में ट्रेड टैक्स तथा दुकानों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले का व्यापारियों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। पूर्व में ही कारोबारी इस निर्णय के विरोध में सडकों पर उतरे थे। इस मामले में मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी तथा महासचिव त्रिभुवन सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में व्यापारी श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में एकत्रित हुए जहां व्यापारियों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे।

उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से व्यापारियों के साथ बगैर समन्वय स्थापित कर टैक्स जैसा अहम निर्णय लिया गया जोकि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में व्यापारी बाजार बंदी को तैयार हैं। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बुधवार (आज) को व्यापार मंडल  की विभिन्न इकाइयों की ओर से आपस में बैठक कर मंथन किया जाएगा। जिसके बाद आंदोलन को लेकर रणनीति तय की जाएगी। व्यापारियों की ओर से नैनीताल समेत जिलेभर में बाजार बंद करने की योजना भी बनाई जा रही है।

खास बात यह रही कि आज के कार्यक्रम में नगर के मल्लीताल क्षेत्र के तहत आने वाले स्नोव्यू, माल रोड समेत अन्य कई क्षेत्रों में काफी संख्या में सैकड़ों व्यापारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments