Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधनशा मुक्ति केंद्र की खिडकी तोड़ 19 लडके फरार,तलाश जारी

नशा मुक्ति केंद्र की खिडकी तोड़ 19 लडके फरार,तलाश जारी

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र की खिडकी तोडकर देर रात 19 लडके फरार हो गए। इस दौरान भागने वाले लडकों ने केंद्र के स्टोर कीपर से भी मारपीट की। भागने के बाद कुछ लडके तो अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लडकों की तलाश शुरू कर दी है।

कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लडके रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लडकों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिडकी तोड़ी और वहां से फरार हो गए।

भागने वाले 19 लडकों में से 4 लडके ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी लडके बालिग हैं। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुजारिश की है। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया की लापता लडकों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments