Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के तीन जंगलों में लगी आग, दो युवकों की मौत

प्रदेश के तीन जंगलों में लगी आग, दो युवकों की मौत

देहरादून: प्रदेश में बुधवार को वनाग्नि की तीन घटनाएं सामने आयी हैं| यह तीनो घटना कुमाऊं क्षेत्र की हैं| इस घटना से 2.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि 6600 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। घटना में दो युवकों की मौत होने की जानकारी भी सामने आयी हैं|

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक वनाग्नि की कुल 126 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं, जिसमें 188.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में जंगल की आग में झुलसने के कारण हुई दो युवकों की मौत के मामले में वन मुख्यालय के स्तर पर भी रिपोर्ट तलब की गई है।

इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी के डीएफओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। आगे क्या कार्यवाही की जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments