Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिआरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी के खिलाफ किया मानहानि का दावा, आज...

आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी के खिलाफ किया मानहानि का दावा, आज होगी सुनवाई

देहरादून: आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया I जिसकी सुनवाई आज होनी है I

आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसे न्यायालय ने प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकृत किया I 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई नियत की थी लेकिन बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तारीख 13 अप्रैल गुरुवार की निर्धारित कर दी।

परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि बुधवार को सुनवाई न होने के कारण अब 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है। अधिवक्ता ने बताया कि कमल भदौरिया ने राहुल गांधी के विरुद्ध न्यायालय जेएम द्वितीय के न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत वाद दाखिल किया है।

बता दें कि, राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। जिसपर आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से वाद दायर किया गया है I उनका कहना है कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वह आहत हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments