Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबैसाखी पर्व पर खुले गौरीमाई मंदिर के कपाट

बैसाखी पर्व पर खुले गौरीमाई मंदिर के कपाट

रूद्रप्रयाग: बैसाखी पर्व पर गौरीकुंड में स्थित गौरीमाई मंदिर के कपाट भी पूजा अर्चना के खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे गौरामाई की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गौरी गांव से रवाना हुई। जिसके बाद डोली के गौरीकुंड पहुंचने पर ब्राह्मणों व मंदिर के मुख्य पुजारी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

लगभग आठ बजे मां गौरामाई मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर मां गौरा की पूजा-अर्चना की जाएगी। कपाट खुलने की तिथि को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि मद्मेश्वर व तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि 14 अप्रैल को तय की गई। वहीं गौरीकुंड में गौरा माई के कपाट ग्रीष्मकाल के खोल दिए गए। उक्त दोनों कार्यक्रमों को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments