Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसडकें बदहाल, लोगों ने प्रदर्शन कर दी आन्दोलन की चेतावनी

सडकें बदहाल, लोगों ने प्रदर्शन कर दी आन्दोलन की चेतावनी

हल्द्वानी: तल्ली बमौरी वार्ड-नौ में सडकें बदहाल पड़ी हैं। आलम यह है कि दो साल से खुद रही सडक अब तक दुरुस्त नहीं की जा सकी है। लंबे समय तक इंतजार के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साये लोगों ने सडक पर उतर प्रदर्शन किया और सडकें दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

वार्ड-नौ के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में गुरुवार को तमाम वार्डवासियों ने बदहाल पड़ी सडकों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि आनंदपुरी फेज-2 व 3 की सडकों का हाल सबसे बुरा है। दो साल पहले अमृत योजना के लिए सडक खुदी, फिर सीवर लाइन और अब गैस पाइप लाइन का काम अधूरा पड़ा होने से सडकों की कोई सुध नहीं ले रहा है।

वहीं, बरसात होने पर सडकें जलमग्न हो जाती हैं। जगह-जगह सडकें टूटी पड़ी हैं। बरसात में जलभराव और हादसों का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय लोग बदहाल सडकों से परेशान हैं।

पार्षद जीना ने बताया कि पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम के अधिकारियों ने सडकें दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है, अफसर बहानेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र सडकें दुरुस्त न की गई तो वार्डवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments