Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeस्वास्थ्यचिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को दिया जायेगा एडवांस प्रशिक्षण

चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को दिया जायेगा एडवांस प्रशिक्षण

देहरादून: चारधाम यात्रा स्वास्थ्य सेवा सुदृढीकरण के अन्तर्गत केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत 92 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के संयुक्त निरिक्षण में 62 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट विषय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जटिल परिस्थितियों के बीच कुशलता से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के मकसद से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 52, उखीमठ ब्लॉक के 18 व जखोली ब्लॉक के 22 पैरामेडिकल स्टाफ के यह प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें प्रथम बैच में 62 व शेष को 15 अप्रैल, 2023 तक प्रशिक्षित कर दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सहयोगी संस्था केयर इंडिया सोल्यूसन के मास्टर ट्रेनर आकस्मिक सेवा विशेषज्ञ डा. रिपुदमन शर्मा ने हाई एल्टीट्यूड में होने वाले स्वास्थ्य से संबंधित कठिनाइयों और उनके प्रबंधन व निवारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की । इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विमल सिंह गुसांई, फिजिशियन डा. संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments