Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधकर्जा न देने पर की वृद्धा की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

कर्जा न देने पर की वृद्धा की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो गया हैं| पुलिस ने पड़ोसी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा पैसों की तंगी के चलते वृद्ध महिला से कर्जा मांगा गया जिसे न देने पर उसने तैश में आकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीती 12 अप्रैल की शाम थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि विंग नं.-1 क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पडी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक महिला जिसका नाम मंजीत कौर (पत्नी दलजीत सिंह) है, अपने कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पडी थी। जिसे देखने पर पता चला कि उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी।

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका की पुत्री इन्द्रप्रीत कौर द्वारा दी गयी तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि महिला की दो पुत्रियां जिनका नाम जसविंदर कौर इन्द्रप्रीत कौर है जो दिल्ली व फरीदाबाद में निवासरत हैं और वहीं पर अपना व्यवसाय करती है। साथ ही पुलिस को पता चला कि मृतका ब्याज पर पैसे देने का काम भी करती थी। जिस पर पुलिस ने इस दिशा में जांच का रूख मोड़ दिया।

इस बीच सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस ने पाया कि घटना वाले दिन एक संदिग्ध व्यक्ति मृतका के घर की ओर गया था, जिस पर पुलिस ने उसे देर शाम हिरासत मे ले लिया। व्यक्ति का नाम पंकज शर्मा उर्फ बंटी (पुत्र स्व. रमेश चन्द्र शर्मा) है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने वर्ष 2010 में मोहल्ले में ही परचून की दुकान खोली थी जो कि कुछ खास नहीं चलती थी| कोरोना काल में दुकान पूर्ण रूप से बंद हो गयी| उसने आगे बताया कि मेरे पास अपने पुत्र की स्कूल की फीस जमा करने के पैसे भी नहीं थे, मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी, जिस कारण मैने 2022 में बन्धन बैंक से 80,000 रूपये का लोन लिया, जिसमें मेरे पडोस मे रहने वाली महिला सीमा लाम्बा द्वारा मेरी मदद करते हुए 10,000 रूपये चुकाये थे।

सीमा मेरी लोन पार्टनर भी थी, हम दोनो ने बन्धन बैंक के अलावा यूनियन बैंक से भी लोन उठाया गया था, इसके अतिरिक्त अन्य जगहों से लिये गये कर्ज की किस्तें भी मेरे द्वारा चुकाई जा रही थी। मेने कुछ पैसा सीमा से भी उधार लिया था। सीमा को वृंदावन जाना था, इसलिये वह लगातार मुझसे अपना पैसा वापस मांग रही थी। जिस पर मैं घटना के दिन सुबह मंजीत कौर के पास पैसा उधार मांगने गया पर उसने मुझे पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। टेंशन में मैने दोपहर मे शराब पी|

शाम को करीब 6ः30 से 7ः00 बजे के बीच दोबारा मंजीत कौर के घर पैसा मांगने गया। उस समय मंजीत कौर अपने घर में सब्जी काट रही थी| मेने उससे दुबारा पैसे मांगे पर उन्होने पैसा देने से इंकार कर दिया| जिस पर मैने टेबल पर पडे सब्जी काटने वाले चाकू से उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद मैं अपने घर आ गया और घटना के समय पहने कपड़ों को छत पर जाने वाली सीढीयों के नीचे छुपा दिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए उसके रक्त रंजित वस्त्र, चाकू सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments