Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा को स्वच्छ व सुगम बनाने के लिए निकाली गयी स्वच्छता...

केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ व सुगम बनाने के लिए निकाली गयी स्वच्छता जागरुकता रैली

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा 2023 को स्वच्छ व सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया| जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, स्वच्छता अभियान अखिलेश मिश्र, जिला पंचायरत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत व सेवा इंटरनेशल संस्था के जिला प्रभारी मनोज बेंजवाल ने इसका शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के समापन स्थल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपास्थित जन समुह को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा न केवल पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के कारण जानी जाती है बल्कि यह हमारी आर्थिकी का भी बहुत बड़ा सिंबल है। ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम न केवल अपनी दुकानों को साफ रखें बल्कि कूड़ा-कचरा सही जगह पर जमा कर अपने शहर और पूरे यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखें|जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों पर इसका सकारात्मक असर पड़े| इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। स्वच्छता रैली में प्रतिभाग करने वाले लोगों द्वारा 40 बोरे प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।

स्वच्छता जागरुकता रैली में सीडीपीओ ऊखीमठ देवेंद्र कुंवर, कर अधिकारी जिला पंचायत गोविंद तिवारी, ग्राम प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह, समाज सेवी नीरज कुमार, चाणक्य कपरुवान, सोनम भंडारी, उपासना सेमवाल सहित क्षेत्र के व्यवसायी एवं जन प्रतिनिधि एवं महिला मंगल दल के सदस्य व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments