Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यटनप्रतापनगर में आयोजित पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रतापनगर में आयोजित पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

टिहरी: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 20 पुरुष एवं 01 महिला पायलट समेत कुल 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक तानाजी टॉकवे ने कहा कि प्रताप नगर से कोटी कॉलोनी पैराग्लाइडिंग साइट एसआईवी प्रशिक्षण के लिए देश के मुख्य स्थलों में से एक है। उन्होंने बताया कि हवा में कई प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना रहती हैI एसआईवी प्रशिक्षण में पैराग्लाइडिंग पायलट द्वारा दुर्घटना से स्वयं के साथ पर्यटक को किस तरह से बचाना है इसका प्रशिक्षण दिया दिया जाता है। बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे सभी 21 पायलटों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक लिया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण के लिए प्रताप नगर का चयन किया जाना यहां के स्थानीय युवाओं के लिए गर्व की बात हैI भविष्य में वह इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि भविष्य में प्रतापनगर से कोटी कालोनी साइट को पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण हेतु देश के मुख्य एसआईवी प्रशिक्षण स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एयरोस्पोर्ट्स विशेषज्ञ शंकर बोरा सहित दर्शन पंवार एवं अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments