Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते ऐक्शन में डीजीपी

हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते ऐक्शन में डीजीपी

एसडीआरएफ को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखण्ड में हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते डीजीपी अशोक कुमार ने प्री- ऐक्शन लेते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क रखते हुए पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इस संबंध में डीजीपी ने आईजी गढ़वाल और जिला पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है। इसके अलावा सलाह दी जाए कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू करें।

वहीं, डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च एस्टेबलिशमेंट (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पुलिस बल, एसडीआरफ, फायर सर्विस, आपदा राहत कार्य में प्रशिक्षित कर्मचारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि एसडीआरएफ और अन्य आपदा राहत वाले विभागों की टीमों को ऐसे स्थानों पर पहले से ही नियुक्त कर दिया जाए, जहां आपदा की आशंका अधिक रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments