Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकंपनी से चुराई गयी मशीन के साथ तीन गिरफ्तार

कंपनी से चुराई गयी मशीन के साथ तीन गिरफ्तार

देहरादून: रायवाला पुलिस ने फाल्कन कम्पनी से चुराई गयी ट्रेकिंग मशीन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 अप्रैल को थाना रायवाला में फूलचन्द्र निवासी इलाहाबाद उप्र ने नेपाली फार्म के पास फाल्कन कंपनी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी मशीन को एक कार से भानिवाला रोड से दिल्ली ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चैकिंग अभियान छेड दिया।

चैकिंग के दौरान देहरादून भानियावाला की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्याः डीएल09सीएएस 7243 आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर रोका, कार में तीन व्यक्ति बैठे थे,  जिनसे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम रोहित उर्फ रोहित कटारिया पुत्र स्व0 प्रेमचन्द बताया, बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक पुत्र महेन्द्र कुमार तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मसरुर आलम उर्फ मंशूर पुत्र स्व0 मकसूद अली बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक काले-नीले बैग से कंपनी से चोरी की गयी डीजी ट्रेकर मशीन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments