Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeपर्यटनमौसम की चुनौतियों के बावजूद सोनप्रयाग से हजारों यात्री केदारनाथ के लिए...

मौसम की चुनौतियों के बावजूद सोनप्रयाग से हजारों यात्री केदारनाथ के लिए रवाना

रूद्रप्रयाग: मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 4315 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। साथ ही1.66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं।

केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है। 3070 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक 44 हजार, गंगोत्री धाम में 46 हजार और बदरीनाथ में लगभग 16 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण बंद किया गया है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments