Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी घूमने आए दो युवक खाई में गिरे, रेस्क्यू कर अस्पताल में...

मसूरी घूमने आए दो युवक खाई में गिरे, रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून: रविवार तड़के मसूरी घूमने आए दो युवक करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि अंधेरे में युवकों के पैर फिसलने से वे खाई में गिर गए. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवकों को बाहर निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर सहस्रधारा रेस्क्यू टीम के मनोज जोशी मायटीम बिना देर किए वहां पहुंचे। दोनों युवक युवक उत्कर्ष कुमार(21) निवासी बिहार और अमरजीत सिंह चैहान(22) पुत्र राम दयाल चैहान, निवासी बिहार करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरे हुए थे। टीम ने घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सी की सहायता से घायल युवकों को बाहर निकाला।

युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments