Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदो घरों में चोरों का धावा,नकदी और जेवरात चोरी

दो घरों में चोरों का धावा,नकदी और जेवरात चोरी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वहां से स्वर्णाभूषणों समेत हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े। पीडितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने कहा है कि बीती रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। अगली प्रातः जब परिवारजन जागे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देख पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, गलें की पेंडिल, नथ, कान के झुमके, चांदी के बिछुए आदि ले उड़े।

वहीं चोरों ने दूसरी वारदात को चोरगलिया रोड में अंजाम दिया। यहां चोरों ने अरशद खान पुत्र युसूफ खान के घर में धावा बोल दिया। चोर घर में रखे तीन मोबाइल फोन ले उड़े। चोरों ने इस वारदात को भी इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर के अंदर सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। इन मामलों में पीडि़तों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments