Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डतेज बारिश के चलते केदारधाम यात्रियों को रोका,बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई...

तेज बारिश के चलते केदारधाम यात्रियों को रोका,बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

रूद्रप्रयाग: रविवार दोपहर बाद से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है।  प्रदेश मे खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। हालांकि तेज बारिश के कारण यात्रियों को रस्ते में ही रोक दिया गया है। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

सोमवार को भी राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश का क्रम जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments