Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधबदरीनाथ में बिना अनुमति लगाए क्यू आर कोड के मामले में केस...

बदरीनाथ में बिना अनुमति लगाए क्यू आर कोड के मामले में केस दर्ज

देहरादून: बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमति लगाए गए क्घ्यूआर कोड के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने ट्वीट करके दी है।

बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमित लगाये गये क्यूआर कोड के संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में भी ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगाI

सूबे के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमित लगाये गये क्यूआर कोड के संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
रविवार को बदरीनाथ धाम में नारायण को चढ़ावा चढ़ाने के लिए पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन किए जाने का मामला विवादों में आ गया था। मंदिर समिति ने बिना जानकारी के यह व्यवस्था किए जाने पर आपत्ति जताते हुए जगह-जगह लगाए गए पेटीएम बोर्ड हटवाए साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई को भी कहा था।

बदरीनाथ धाम में मंदिर के आस पास व आस्था पथ पर तीन से अधिक स्थानों में पेटीएम से दान के बोर्ड लगाए गए थे। बकायदा इसमें क्यूआर कोड भी लगाया गया था। इससे ऑनलाइन दान किए जाने को लेकर श्रद्धालु को प्रेरित किया जा रहा था।
स्थानीय लोगों ने पेटीएम द्वारा दान को लेकर आपत्ति जताई थी। जिस पर मंदिर समिति ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बोर्डों को हटवा दिया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बिना बोर्ड व मंदिर समिति की सहमति से पेटीएम से दान के बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें हटा दिए गए तथा बदरीनाथ थाने में तहरीर देकर ऐसा कृत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments