Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारीयों...

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारीयों संग बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 24 से 28 मई 2023 में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के चलते मुख्य सचिव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों एवं वापसी में एयरपोर्ट तक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। कहा कि प्रतिभागियों को एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं जिला प्रशासन आपसी सामंजस्य से हेल्प डेस्क उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि यातायात योजना इस प्रकार से तैयार की जाए कि न ही जी-20 के प्रतिभागियों को कोई समस्या हो, न ही चारधाम यात्रा के यात्रियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े।

मुख्य सचिव ने कहा कि देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के समक्ष अपने प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति की झलक पहुंचाने के अवसर के रूप में देखते हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, कला, संस्कृति योगा और आयुष का प्रचार प्रसार के साथ उक्त उत्पादों की जानकारियां भी उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जी-20 कार्यक्रम के दौरान जिन-जिन विभागों की भूमिका रहेगी, उन विभागों द्वारा अपने स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, आर. राजेश कुमार एवं विनोद कुमार सुमन, एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments