Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस भवन में हनुमान चालीसा का पाठ किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है।

उन्होंने कहा कि उनकी विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक और भड़काऊ पोस्ट बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के लिए किए हैं वह कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। माहरा ने कहा कि बजरंग दल के लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और नारेबाजी की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments