Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधमेडिकल स्टोर में छापा, दवाइयों के नाम पर कर रहे थे नशे...

मेडिकल स्टोर में छापा, दवाइयों के नाम पर कर रहे थे नशे का कारोबार

देहरादून: दवाइयों की आड़ में नौजवानों को नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक दो भाइयों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 66 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पिछले 10 साल से बिना लाइसेंस यह कार्य कर रहे थे। नशे के इस कारोबार में एक डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सामने आया है, जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से ये प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट सप्लाई हो रहे थे।

पत्रकारों से वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को सूचना मिली कि सुद्धोवाला चौक के निकट वंश मेडिकल स्टोर का संचालक प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल और टैबलेट बेचता है।

मेडिकल स्टोर पर दबिश के दौरान दोनों भाई प्रतिबंधित नशा बेचते हुए पकड़े गए। तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर से 54448 कैप्सूल और 11400 टैबलेट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित कृष्ण कुमार व उसके भाई विनय कुमार निवासी बल्लूपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

2013 से कर रहे थे यह काम

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह वर्ष 2013 से यह कार्य कर रहे हैं। उनके पास लाइसेंस भी नहीं है। कई युवक इन कैप्सूल व टैबलेट का उपयोग नशे के लिए करते हैं, इसलिए वह इन्हें महंगे दाम पर बेचते हैं। उनकी सुद्धोवाला चौक पर ही वंश मेडिकल स्टोर व आयुष मेडिकल स्टोर के नाम से दो दुकानें हैं। पहले वह सुद्धोवाला चौक पर किराये की दुकान में मेडिकल स्टो चलाते थे, लेकिन वर्तमान व उन्होंने अपनी दुकानें खरीद ली हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में एक सप्लायर का नाम सामने आया है। उसका नाम इंद्रजीत है। वह रेसकोर्स में रहता है। आरोपितों ने बताया है कि वह इंद्रजीत से ही नशे के कैप्सूल और टैबलेट खरीदकर लाए थे।

इस मामले में ड्रग इंस्पेटर को भी पत्र लिखा गया है। वहीं, टैबलेट व कैप्सूल पर लगे बैच नंबर को भी चेक किया जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये किस फैक्ट्री में बने हैं। वहीं, पकड़े गए माल के नकली होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

आरोपियों पर आपार संपत्ति होने का अंदेशा

एसएसपी ने बताया कि जिस तरह से आरोपितों से बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद हुई है, उससे लग रहा है कि उन्होंने इस धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। जल्द ही दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति अटैच करवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यदि अन्य आरोपितों के नाम सामने आते हैं, तो उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments