Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराध’गाली-गलौज व मारपीट करने पर नशे में धुत भतीजे को चाचा ने...

’गाली-गलौज व मारपीट करने पर नशे में धुत भतीजे को चाचा ने उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार


चमोली : नशे में धुत्त भतीजे की गाली-गलौज बर्दास्त न करते हुुए चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद नेपाल निवासी चाचा फरार हो गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बैनोली क्षेत्र ’तलवाडी में 29 अप्रैल की रात को नेपाली नागरिक मन बहादुर पुत्र गिरी निवासी थाना गरखागोट जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 26 वर्ष की हत्या हो गयी थी। मामला राजस्व क्षेत्र से खुलासे के लिए रेगुलर पुलिस को स्थानातंरित किया गया। इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थराली के सुपुर्द की गयी । जिसके बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने छोटे छोटे साक्ष्य जुटाते हुए हत्याआरोपी तक पहंुच गयी। पुलिस ने आरोपी ’भक्त बहादुर गिरी उर्फ भरत पुत्र हस्ते गिरी ग्राम रूवा वडा न0 08 नगरपालिका छेडा गाड थाना गरखागोट जिला जाजरकोट नेपाल को कुराड जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक के रिश्ते का भतीजा था और वह ग्राम बैनोली में गंगा सिंह की गौशाला में रहकर क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। वारदात की रात मृतक नशे में धुत्त था और अधिक गाली गलौज करते हुए आरोपी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद तहस में आकर आरोपी ने मृतक के सिर पर पट्टी से कई वार किए जिससे वह काल के ग्रास में चला गया। जिसे देख घबराकर मौके से फरार हो गया था। जिस समय पुलिस ने उसे दबोचा वह नेपाल भागने की फिराक में था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments