Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकछुआ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कछुआ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर: थाना दिनेशपुर पुलिस को कछुओं की तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने टैक्सी कार को रोका तो कार में कछुआ बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

बुधवार दोपहर को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए कहा कि जिले में संदिग्धों व संदिग्ध वाहनों की चैकिग सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना दिनेशपुर पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र में चैकिंग कर रही। चैकिंग के दौरान एक टैक्सी कार को रोका तो चालक के बगल में बैठा व्यक्ति कार से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने उसका पीछा किया, मगर वह भागने सफल रहा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और कार की तलाशी ली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कछुवा बरामद हुआ।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश वाला पुत्र विकास वाला निवासी शक्तिफार्म नम्बर 1 बैकुन्दपुर थाना सितारगंज बताया। फरार महिपाल पुत्र राम स्वरुप निवासी मकान बल्ली थाना शीशगढ़ तहसील मीरगंज जिला बरेला यूपी बताया। बरामद कछुवे का वजन 40 किलो 500 ग्राम निकला । दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ तपेश कुमार चंद मौजूद थे।गिरफ्तार तस्करकृदृमुकेश वाला निवासी शक्तिफार्म 1 बैकुन्टपुर थाना सितारगंज।ये फरार-महिपाल निवासी बल्ली थाना शीशगढ़, मीरगंज जिला बरेली यूपी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments