Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकेदारनाथ धाम: हेली सेवा बुकिंग के नाम पर ठगे एक लाख

केदारनाथ धाम: हेली सेवा बुकिंग के नाम पर ठगे एक लाख

देहरादून: केदारनाथ धाम में हेली सेवा के टिकट बुकिंग के नाम पर ठगों महाराष्ट्र के तीर्थयात्री से एक लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से ठगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यात्री सीजन शुरू होते ही ठग यात्रियों को भ्रमित करने का नया-नया तरीका खोजने लगते है, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है I कमलाकर रामभाऊ चोगले निवासी 301 सरस्वती अपार्टमेंट, केटमनीवली गांव, कल्याण ईस्ट, ठाणे, महाराष्ट्र ने चौकी फाटा में शिकायत दी कि बीते दस मई को उन्हें फाटा में एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम आशीष राजेंद्र चौधरी बताया।

उसने कहा कि वह उन्हें हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ पहुंचा देगा। आठ टिकटों के एवज में आरोपित ने एक लाख रुपये की मांग की, जो उन्होंने उसे दे दिए। इसके बाद वह टिकटों का इंतजाम करने को चला गया और उन्हें वहीं रुकने को कहा। काफी इंतजार करने के बाद भी आरोपित ने टिकट उपलब्ध नहीं कराए और न ही रुपये वापस लौटाए। साथ ही उसने अपना नंबर भी बंद कर दिया।

इसके बाद गुप्तकाशी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन शेरसी के पास मिली। इस पर पुलिस ने आरोपित आशीष राजेंद्र चौधरी निवासी 39 दत्तवाड़ी महासोवा चौक सिंह गढ़ रोड़ थाना जिला पुणे, महाराष्ट्र को रविवार को शेरसी (रुद्रप्रयाग) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आइआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट से ही करे बुकिंग

 पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डा. विशाखा अशोक भदाणे ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए अगर वह हेली सेवा से टिकट बुक करवाना चाहते हैं तो आइआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही टिकट बुक कराएं। किसी के बहकावे में न आएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments