Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमामूली कहासुनी के बीच हुई मारपीट और पथराव, निर्दोष हुआ घायल

मामूली कहासुनी के बीच हुई मारपीट और पथराव, निर्दोष हुआ घायल

 हल्द्वानी: बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में दो संप्रदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई I मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव की नौबत आ गई I वहीं, इस दौरान वहां से गुजर रहा एक लड़का जख्मी हो गया I मामले में छह नामजद समेत पांच अज्ञात आरोपितों पर बलवा, मारपीट व गालीगलौज की धाराओं में प्राथमिकी की गई है।

पुलिस को दी तहरीर में इंदिरानगर वार्ड नंबर 31 निवासी दानिश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा 10 मई की रात अपने साथ समीर के घर से गुजर रहा था। उसी समय आसपास कुछ लोग झगड़ रहे थे। बाद में पथराव शुरू कर दिया। जिसमें समीर लहूलुहान हो गया, जबकि बेटे का कोई कसूर नहीं था। उसका कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इलाज में अत्यधिक खर्चा आ रहा है, जिसे चुकाने में वह असमर्थ है। आसपास के लोगों से पथराव करने वाला का नाम गांधीनगर निवासी मोंटी, मोनी, अमन बताया है।

वहीं, गांधीनगर निवासी मोंटी पाल ने पुलिस को बताया कि वह घर से खाना खाकर सामान लेने के लिए निकला था। इस बीच नई बस्ती निवासी कल्लू, फैसल, वसीम उर्फ तम्बू व उनके साथ पांच अज्ञात युवक आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज व मारपीट की।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपितों पर प्राथमिकी कर ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments