Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगौ तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल

गौ तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल

हरिद्वार: जनपद में यूपी सीमा के निकट मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल गौ तस्करों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गौ तस्कर क्षेत्र के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी कर रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां कांबिंग की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए I
घायल बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि तीन दिन पहले बहादराबाद क्षेत्र में भी गौ तस्करों से इसी तरह से पुलिस का आमना-सामना हुआ था, जिसमें एक गौ तस्कर को गोली लगी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments