Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डटिहरी झील में जलस्तर बढ़ने से बांध के नजदीकीे ग्रामीणों में भय...

टिहरी झील में जलस्तर बढ़ने से बांध के नजदीकीे ग्रामीणों में भय का माहौल, टीएचडीसी ने कहा इससे कोई खतरा नहीं

नई टिहरी: लगातार हो रही बारिश के चलते टिहरी झील का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। झील का जलस्तर बढ़ जाने से बांध प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झील का पानी गांव के नजदीक पहुंच गया है जिससे वहां निवास कर रहे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि टीएचडीसी का कहना है कि जलस्तर बढ़ाने से गांवों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। इससे डरने की आवष्यकता नहीं है।

टीएचडीसी को टिहरी झील का जलस्तर आरएल 828 मीटर भरने की अनुमति थी, लेकिन बीते 25 अगस्त को सरकार ने अधिकतम 830 मीटर जलभराव की अनुमति दी है। अनुमति मिलने के बाद टीएचडीसी ने जलस्तर बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जलस्तर आरएल 828.60 मीटर पहुंच गया है।

भागीरथी नदी से 400 क्यूमेक्सए भिलंगना से 125 और सहायक नदियों से 150 क्यूमेक्स पानी का बहाव दर्ज किया गयाए जिसमें से 448 क्यूमेक्स पानी नदी की ओर छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से खांड, रमोलगांव, सरोठ, उप्पू, नंदगांव, रौलाकोट, छोलगांव, लुणेटा, भल्डगांव आदि के नजदीक पानी पहुंचने लगा है, जिससे गांव में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि जल स्तर बढ़ने से झील के आसपास स्थित गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इस वर्ष अभी किसी भी गांव के आसपास से भूस्खलन की समस्या सामने नहीं आई है।

टीएचडीसी के अनुसार पूर्व में ही टिहरी झील के आरएल 835 मीटर तक के परिवारों का संपूर्ण पुनर्वास किया जा चुका है। इस परिधि में अब कोई भी परिवार निवासरत नहीं है।  कॉलेकट्रल डैमेज पॉलिसी की सिफारिश के अनुसार जिन परिवारों को पात्र पाया गया है, उन्हें नकद भुगतान के लिए एक सप्ताह के अंदर पुनर्वास निदेशालय को धनराशि दी जाएगी। झील के जल स्तर पर निरस्तर निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने से भूस्खलन जैसी कोई समस्या नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments