Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने की सिडकुल निदेशक मंडल के साथ...

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने की सिडकुल निदेशक मंडल के साथ बैठक, भूमि आवंटन पर महिलाओं, पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत छूट का निर्णय

देहरादून: उद्योग मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के तहत मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में मंगलवार को सिडकुल निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में ऊधमसिंह नगर के खुरपिया फार्म में अमृतसर.कोलकाता.इंडस्ट्रिलय कॉरिडोर के तहत केंद्र की संस्था के साथ संयुक्त रूप से विनिर्माण केंद्र स्थापित करने के लिए शेयर होल्डर व स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट को स्वीकृति दी गई। जिस पर कैबिनेट की मुहर पहले ही लग चुकी है। इसके लिए संयुक्त उपक्रम कंपनी के गठन की भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें आगामी पांच वर्षों में 50,000 करोड़ का पूंजी निवेश व लगभग 50,000 लोगों को रोजगार देने की योजना धरातल पर उतारी जाएगी। 

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में एरोमा पार्क में उद्योगों को आवंटित भूमि की दर 2800 प्रति वर्गमीटर से 2500 रुपये प्रतिवर्गमीटर करने का निर्णय लिया। इस पार्क से 1000 युवाओं को रोजगार मिलेगा जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर आठ से दस हजार युवाओं का रोजगार जुड़ेगा। बैठक में स्टेयरिंग कमेटी गठित करने की बात हुई। निदेशक मंडल ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया में पूर्व सैनिकों व महिलाओं को भूमि आवंटन पर निर्धारित दर में पांच प्रतिशत की छूट का निर्णय लिया। 

आवंटियों तथा लंबित देयकों से संबंधित प्रमुख मामलों अथवा विवादों का निपटारा करने के लिए समिति के गठन के निर्देश दिए गए। बैठक में औद्योगिक विकास सचिव राधिका झा, प्रबंध निदेशक रोहित मीना सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments