Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर देर रात हुआ धमाक, खिड़की...

नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर देर रात हुआ धमाक, खिड़की दरवाजे सहित मेन गेट ध्वस्त, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल: भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल के घर में मंगलवार देर रात तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गयी। धमाका इतना तेज था कि घर के खिड़की दरवाजे सहित मेन गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस धमाका होने के कारणों की जांच कर रही है।

नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में देर रात लगभग साढ़े बारह बजे के करीब तेज धमाका हुआ। इससे उनके घर के खिड़की दरवाजे सहित घर का मेन गेट क्षतिग्रस्त हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर धमाके की सूचन पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे पुलिस टीम के साथ मौके पर मुआयना करने पहुंचे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनके आवास पर पहुंच गये।

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमाका होने से एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments