Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डतीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला, दो हायर सेंटर रेफर

तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला, दो हायर सेंटर रेफर

रुड़की: आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया I बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोटे आई है।

घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजे को हल्की चोंटें आई। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई।

पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया I वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments