Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरूवार तड़के आई तेज आंधी से बिजली पानी बाधित

गुरूवार तड़के आई तेज आंधी से बिजली पानी बाधित


हरिद्वार : गुरुवार तडके चलते तेज आंधी से बिजली और पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। जिससे सुबह-सवेरे स्कूली छात्रो और काम पर जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। हरिद्वार कुंभ 2021 में हरिद्वार शहर के बड़े इलाके में विद्युत आपूर्ति का काम अंडरग्राउंड कर दिया गया था। दावा किया गया था कि इससे आंधी पानी में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। लेकिन यहां ऐसा कुछ होता नजर नहीं आता है। अंडरग्राउंड वायरिंग के बावजूद जरा सी बरसात होने या फिर आंधी आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। जिम्मेदारों से कई बार इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है पर, उनकी नींद अभी टूट नहीं रही।
वीरवार को भी यही कुछ देखने को मिला जब भोर में तेज आंधी के आते ही विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई सुबह करीब चार बजे से बाधित विद्युत आपूर्ति को आठ बजे तक भी सुचारू नहीं किया जा सका था। इससे घरों के कामकाज पर विपरीत असर पड़ा है और बी एच ई एल तथा सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले कामगारों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी है, क्योंकि इन सभी जगह औद्योगिक इकाइयों में सुबह की पाली का काम आठ बजे से आरंभ हो जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments