Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएक दवा कंपनी का एमआर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

एक दवा कंपनी का एमआर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए चलाया सर्चिंग अभियान
ऋषिकेश। एक दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उप्र निवासी एक युवक 17 मई की शाम चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएम की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया किन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया। बुधवार को अंधेरा होने के बाद गुरूवार से फिर से नहर में उसकी तलाश जारी है।
थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने मोबाइल से फोन से सूचना दी कि उनका साथी मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र सरणजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 264, कुर्मांचल नगर, थाना इज्जत नगर, बरेली उत्तर प्रदेश अपनी मोटरसाइकिल से उनके पीछे चीला रोड पर आ रहा था। थोड़ी दूर चलने के बाद जब मंजीत पीछे नहीं दिखाई दिया। तब हम वापस गए तो गुजर बस्ती चीला मार्ग के पास नहर किनारे उसकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी, उसका बैग भी गाड़ी में था। आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर लापता युवक की कंपनी मे ही काम करने वाले उसके साथ मिले। जिन्होंने बताया कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऋषिकेश आए थे। उन्होंने बताया कि लापता हुा मंजीत नहर में नहाने की इच्छा जता रहा था। पर उसे सबने मना कर दिया था। जब वे आगे चले तो मंजीत उनके पीछे आ रहा था किन्तु कुछ समय बाद वह लापता हो गया। मंजीत के नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए सर्चिंग अभियान चलाया गया। जोकि गुरूवार को भी जारी है। लापता मंजीत के घर सूचना भेजने के बाद उसके स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments