Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

देहरादून: हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है।

इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। दरअसल देश में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं।

मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments