Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेमचंद प्रकरण को लेकर 25 मई को होगी महापंचायत

प्रेमचंद प्रकरण को लेकर 25 मई को होगी महापंचायत

देहरादून: उत्तराखंड के कैविनैट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके सहयोगियों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंन्द्र सिंह नेगी के साथ की गयी अभद्रता एवं मारपीट के संबन्ध में 25 मई ब्रहस्पतिवार को महापँचायत का आयोजन किया जायेगा।

रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीडि़त सुरेन्द्र सिंह नेगी की धर्म पत्नी दमयंती देवी ने कहा वो लगातार सरकार से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने की मांग कर रही हैं। पर सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाही नहीं की गयी। इसलिए संपूर्ण उत्तराखंड की जनता से इस महापंचायत में आने की अपील की गयी है।

महिला नेत्री प्रमिला रावत ने कहा आज हमारे उत्तराखंड के मूल उत्तराखंडियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है, आए दिन हमारे लोगों के साथ घटनाए घट रही हैं।अंकिता हत्याकांड हो या सुरेन्द्र सिंह नेगी मारपीट प्रकरण, ये सब मूल निवासियों के साथ घटित हो रहा है।अब प्रदेश की जनता चुप बैठनै वाली नहीं है, कहा सरकार के खिलाफ विशाल जनान्दोलन छोड़ा जाएगा।

वरिष्ट नेता जब्बर सिंह पावेल ने कहा उत्तराखंड राज्य के लिए हमारे लोगों ने बलिदान दिए और आज हम लोगों के साथ ही ये गुंडा गर्दी हो रही है,और सरकार मौन होकर तमाशा देख रही है।इस तरह की घटनाओं के बाद सभी जनर्पतिनिधियों से लेकर आम जनता में भारी रोष है,और सभी प्रेम चन्द अग्रवाल को तत्काल बर्खाश्त कर कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments