Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

देहरादून: पेपर लीक प्रकरण के महज 10 माहिने के बाद ही यूकेएसएसएससी ने सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा कराई, जिसमें 62 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आयोग ने यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।

रविवार को आयोग ने अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में किया। परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था| जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9,939 यानी कुल 37.9 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा से 15,867 (62.10 प्रतिशत) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी की वजह पूर्व में परीक्षा का पेपर लीक के अलावा इस बार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को भी माना जा रहा है। हालांकि, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता, निष्पक्षता से हुई है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बॉयोमीट्रिक हाजिरी ली गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में जैमर लगाए गए थे। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से सभी अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त तौर पर परीक्षा कराने में जिम्मेदारी निभाई। आयोग अध्यक्ष के मुताबिक, अब आगामी सभी परीक्षाएं इसी पैटर्न पर की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments