Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसभी निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान, शहरी विकास निदेशालय ने दिए...

सभी निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान, शहरी विकास निदेशालय ने दिए निर्देश

देहरादून: शहरी विकास निदेशालय ने 24 मई को प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने इस अभियान की तस्वीरें भी निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा है। शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 24 मई को एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निकाय के प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधि व नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित होगा, जिसमें वार्ड के सभी आवासीय व व्यवासायिक क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। नागरिकों को गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सभी मलिन बस्तियों में साफ-सफाई की जाएगी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। सभी बड़े नालों की साफ-सफाई की जाएगी। आसपास के नागरिकों को घर का कूड़ा नालों में न डालने के प्रति जागरूक किया जाएगा। निकायों के सभी पार्कों व स्मारकों की भी सफाई की जाएगी। सभी जल स्त्रोतों नदी, तालाब, पोखर, गदेरा आदि की भी सफाई की जाएगी। सभी सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई होगी।\

बता दें, अभियान के तहत निकाय के सभी बाजारों, मंडी, हाट, सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों की भी सफाई होगी। वहीं, स्टेट हाईवे, अन्य सड़कों के किनारे पड़ा कूड़ा भी साफ करना होगा। भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पार्क, मॉल भी इसमें शामिल होंगे। सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों, नगर आयुक्तों को सफाई अभियान की रिपोर्ट तस्वीरों के साथ निदेशालय को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments