Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपिरान कलियर आई महिला की धारदार हथियार से हत्या

पिरान कलियर आई महिला की धारदार हथियार से हत्या

रुड़की: सहारनपुर से अपने पति और बच्चे के साथ कलियर पिरान शरीफ आई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां पर पड़ी थी। पुलिस ने घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियारों से हमला किया है और उसके साथ उसका एक बेटा और पति भी मौजूद था। वही उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को अपने साथ पति और बेटा होने की बात बताई, लेकिन वह मौके से नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments