Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष ने दिया सर्वदलीय धरना

भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष ने दिया सर्वदलीय धरना

देहरादून: भाजपा सरकार पर जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गांधी पार्क में  सर्वदलीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी सहित प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पाटियों के नेताओं ने भाग लिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वामदलों के प्रतिनिधि धरने पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा बेहद लचर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रहे हैं।

धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना आदि भी मौजूद रहे। धरना कार्यक्रम के बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शकरन माहरा की उपस्थिति में राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments