Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसामिया लेक सिटी के स्वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

सामिया लेक सिटी के स्वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रुद्रपुर: पुलिस ने सामिया लेक सिटी के स्वामी जमील खान के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट ले लिया। साथ ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी। फिलहाल जमील की तलाश जारी हैं।

रम्पुरा पुलिस चैकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि सात लोगों ने सामिया बिल्डर्स पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डायरेक्टर सगीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। सगीर अहमद से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए पुलभट्टा निवासी तसलीम अहमद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है I 

जबकि सामिया लेक सिटी का स्वामी जमील अहमद खान फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसे पकडने के लिए दिल्ली समेत कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी थी। साथ ही 20 मई तक बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी दिया था। बावजूद इसके वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने जमील के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन किया था।  सामिया बिल्डर्स जमील अहमद खान  के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू मिल गया है। अब उसकी गिरफ्तारी को धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments