Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधअज्ञात वाहन ने नव दंपति को रौंदा,पति की मौत

अज्ञात वाहन ने नव दंपति को रौंदा,पति की मौत

रुद्रपुर: बीती रात गदरपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नव दंपति को रौंद डाला। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नव विवाहित युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार  26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी के साथ डिबडिबा गया था। दोनों वहां से लौट रहे थे। गदरपुर रोड पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति बाइक से गिर गये। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।  एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि मृतक आवास विकास क्षेत्र एक होटल में काम करता था। रविन्द्र नगर में किराए पर रहता था। उसकी डिबडिबा में ससुराल है और रात को खाना खाकर वापस लौट रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments