Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाडीजल टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत, एक गंभीर

डीजल टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत, एक गंभीर

टिहरी: गुरूवार सुबह डीजल टैंकर के खाई में गिर जाने से जहां चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पुलिस चौकी प्लासडा द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आते हुए नरेंद्रनगर से एक किमी पूर्व पुलिस चौकी के पास ही एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए उक्त टैंकर में सवार 2 लोगों में से एक घायल को निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एक अन्य व्यक्ति जो टैंकर चालक बताया जा रहा है उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी| उसके शव को रोप स्ट्रैचर के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकाला व अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायल व्यक्ति का नाम सुमित पुत्र सुरेश कुमार निवासी यम्केश्वर पौड़ी गढ़वाल बताया जा रहा है वहीं मृतक की पहचान भूपेंद्र शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी जलाभपुर गड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी के रूप में की गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments