Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवैश्विक स्तर भ्रष्टाचार मिटाने को दुनिया का एक होना जरूरीः अजय भट्ट

वैश्विक स्तर भ्रष्टाचार मिटाने को दुनिया का एक होना जरूरीः अजय भट्ट

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।

आज यहां उत्तराखंड के नरेंद्र नगर टेहरी में होटल वेस्टिन में जी-20 की दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक संवाद के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है। इस बैठक में वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों पर विचार विमर्श एवं मंथन किया जाएगा, जो विश्व को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में मार्गदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। भ्रष्टाचार अंतरराष्ट्रीय समस्या है, इसलिए इसकी समाप्ति हेतु समन्वित प्रयासों की जरूरत है। भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव भी व्यापक हैं, इसलिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में संस्थागत फ्रेमवर्क मजबूत करने की आवश्यकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आईटी का उपयोग आवश्यक है।

कहा कि वर्ष 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित जीकृ20 की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई थी I बताया कि वर्तमान जीकृ20 तथा भविष्य में आयोजित होने वाले जीकृ20 में भी इन बिंदुओं पर चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान, 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधि एसीडब्ल्यूजी की पहली बैठक में चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार से संयुक्त सचिव रजत कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments