Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण हटाओं अभियानःकालाढूंगी से मुखानी तक चला प्रशासन का डंडा

अतिक्रमण हटाओं अभियानःकालाढूंगी से मुखानी तक चला प्रशासन का डंडा

हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी चला। कालाढूंगी रोड से मुखानी तक चलाये गये अभियान के दौरान तमाम दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ ही चालान काटे गये। इधर अपराह्नड्ढ तीन बजे से नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस व नगर निगम की टीम ने कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। इधर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से चलाये गये अभियान में निगम के पांच कर्मचारी भी शामिल थे। एकाध चालान निगम कर्मियों ने काटे शेष के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को भी कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को आज सुबह 10 बजे तक स्वयं कब्जे व अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार आज अपराह्नड्ढ तीन बजे बाद बाजार क्षेत्र के साथ ही मंगलपड़ाव आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से पूर्व में ही निर्देश जारी किये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments