Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकलयुगी बेटाः संपत्ति के लिए विधवा मां और नानी को मारपीट कर...

कलयुगी बेटाः संपत्ति के लिए विधवा मां और नानी को मारपीट कर किया घायल

रुद्रपुर: संपत्ति के लिए बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधवा मां तथा नानी पर हमला कर घायल कर दिया। मामला पहुंचा कोतवाली। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शकुन्तला बजाज पत्नी स्व- अशोक कुमार निवासी आदर्श कालोनी, ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र इन्द्रजीत बजाज व उसकी पत्नी ममता बजाज ने पूर्व में उसके पति का मकान बेच दिया और उसे बेघर कर दिया। जिस पर उसके भाईयों ने उसे व उसकी माँ रवेल कौर को रहने के लिए एक अलग मकान खरीद कर दिया। पीडि़ता के मुताबिक 3 जुलाई 2022 को उसका पुत्र व पुत्रवधु रोते हुए आये और उसके घर में रहने लगे। अब उसका पुत्र व उसकी पत्नी उसे व उसकी माँ को जान से मारना चाहते हैं। ताकि मकान पर कब्जा कर सके। आरोप है कि गत 22 मई को रात्रि पुत्र इन्द्रजीत व पुत्रवधु ममता ने उसे व उसकी माँ को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर मोहल्ले के लोग आ गए और दोनों की चंगुल से बचाया। बताया कि पुत्र इन्द्रजीत व पुत्रवधू ममता ने उस पर व उसकी माँ रवेेल कौर पर फिर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़ता का कहना है उसने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई है। उसकी माँ अब भी उनके चंगुल में है। जिसे वह कभी भी मार सकते है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments