Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधसाइबर ठगों ने उड़ाई लाखों की रकम

साइबर ठगों ने उड़ाई लाखों की रकम

हल्द्वानी: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर लाखों की रकम उड़ा ली। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पॉलीशीट निवासी यश जोशी पुत्र अम्बा दत्त जोशी ने कहा है कि उसने ओपन टू वर्क जॉब के लिए ऑन लाइन रिज्यूम डाला था। इस बीच 16 मई को उसे यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर पैसे मिलने का मैसेज आया। इस पर उसने चैनल को सब्सक्राइब किया तो उसे कुछ पैसे मिले। इस बीच उसने ठगों के कहने पर दो हजार की रकम बैंक खाते में डाली तो उसे 2900 रूपये वापस भेज कर विश्वास में ले लिया गया। इसी तरह अलग-अलग किश्तों में उससे 16.96 लाख की रकम जमा करा ली गयी। लेकिन यह रकम उसे वापस नहीं भेजी गई।

ठगी का एहसास होने पर पीडि़त पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments