Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधएक किलो चरस के साथ ट्रैवल गाइड गिरफ्तार

एक किलो चरस के साथ ट्रैवल गाइड गिरफ्तार

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी चरस की कीमत पाच लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया।

इसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली, जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस उपलब्ध करवाता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments