Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपेयजल योजनाओं के लिए सभी शहरों के मास्टर प्लान करें तैयार: मुख्य...

पेयजल योजनाओं के लिए सभी शहरों के मास्टर प्लान करें तैयार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने व्यय वित्त समिति की बैठक ली। इस मौके पर सूबे के कई जनपदों व कश्बों में पेयजल योजनाओं व जलापूर्ति की स्वीकृति प्रदान की गईI वहीं मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं को लेकर राज्य में सभी शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जांयI

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान राज्य सेक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून नगर निगम क्षेत्र लाडपुर स्थित रिंग रोड में 500.32 लाख लागत की जलापूर्ति योजना, अमृत – 02 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत में 946.63 लाख लागत की बनबसा नगर जलापूर्ति योजना, जनपद पौड़ी में 2556.38 लाख लागत की सतपुली पेयजल योजना और जनपद चमोली में 3245.00 लाख लागत की गौचर पेयजल योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने पेयजल योजनाओं के लिए पूरे शहरों के मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में नई योजना और पुरानी योजना जो जोड़ने में समस्याएं नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं में स्रोतों को स्थिर बनाए रखने के लिए तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने जनपद देहरादून में लाडपुर क्षेत्र की जलापूर्ति योजना में भविष्य ने शुरू होने वाली सोंग बांध गुरुत्व आधारित योजना के अंतर्गत कनेक्शन आदि का प्राविधान सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन को दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए जल संस्थान द्वारा न्यूनतम चार्ज आसान किश्तों में बिल के साथ जोड़कर लिया जाए। उन्होंने सभी योजनाओं के अंतर्गत मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे पानी का दुरुपयोग कम होगा।

इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं अपर सचिव श्री उदयराज सिंह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments