Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों ने विहिप छोड...

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों ने विहिप छोड ली आप की सदस्यता

-आप प्रवक्ता योगेन्द्र चौहान और रेनू कश्यप ने दिलाई सैकडों विहिप कार्यकर्ताओं को आप पार्टी की सदस्यता

देहरादून: आम आदमी पार्टी में लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है। पूरे प्रदेश की तमाम विधानसभाओं मे लोग लगातार आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी कडी में आप प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह चौहान एवं प्रसिद्ध समाजसेवी और आप नेता रेनू कश्यप ने करण सिंह पाल ( महानगर,अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,युवा मोर्चा )को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

आप प्रवक्ता ने कहा कि आज आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोग लगातार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दलों ने इस राज्य पर 20 सालों तक राज किया लेकिन आज विकास से ये प्रदेश कोसों दूर है। सडक ,बिजली,स्वास्थय,रोजगार ,शिक्षा जैसी समस्याओं से आज भी लोग तरस रहे हैं। लेकिन इन दोनों ही दलों ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है। लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और अब बदलाव के रुप में लोग आप पार्टी को नए विकल्प के रुप में देख रहे हैं और हम विश्वास दिलाते हैं कि आप की सरकार बनते ही जनता से किए हर वादों को पूरा किया जाएगा।

वहीं आप पार्टी की सदस्यता लेने के बाद करण पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर ही आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वो आप पार्टी के सदस्य बनकर जनता के बीच आप की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे और आने वाले चुनावों में जी जान से पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर आप पूर्व उपाध्यक्ष उत्तराखंड माननीय श्याम बाबू पांडे, वरिष्ठ नेता अनिल डिमरी ,धर्मपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश कश्यप,जय कश्यप जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,अर्चित कुकरेती विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा,आकाश गॉड वि स अध्यक्ष युवा मोर्चा,आशीष गुरुंग सर्कल इंचार्ज धर्मपुर विधानसभा विश्वनाथ सरकार,सोनू सहगल विपुल पंचाल,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदस्यता लेने वालों में करण पाल, मुकुलभारद्वाज, आरिफ,रोहन, फिराज,शुभम, सतेन्द्र, तुलसी, मुकेश,पिंटू,सीमा,विमला,सुल्तान मिर्जा,रंजीत,शीला,दीपा,वेद प्रकाश आचार्य समेत सैकड़ों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments